मुंबई और महाराष्ट्र के और इलाकों से उत्तर भारतीयों का पलायन होना जारी हैं.मुंबई से रेल से जुडे उत्तर भारत के प्रमुख शहर के स्टेशनों पर सैकडों की संख्या में भागकर वापस आए लोगों का यह कहना कि अपने यहाँ रूखा-सूखा ही क्यों ना मिले वही खाकर रह लेंगे, लेकिन वापस बंबई नहीं जायेंगे - यह अपने आप में एक दर्द को बयाँ करता हैं. यह दर्द हैं उनकी उस बेबसी का जिसमें उनकी राज्य की सरकारें अपने यहाँ दो वक्त की रोटी नहीं मुहैया करवा पा रही हैं और अगर दूसरे राज्य में जाकर अगर किसी तरह दो जून की रोटी मय्यसर होती हैं तो वहाँ के सियासतदाँ अपनी सियासत चमकाने के खातिर संविधान तक को बदलने की मांग करते हैं.
जी हाँ, बात हो रही हैं महाराष्ट्र में पिछले एक पखवाडे से चल रही उठा पटक करने वालों की. बात हो रही हैं राजनीति में अपनी पारी शुरू करने वाले राज ठाकरे की, जो कि अपने चाचा शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के राजनीतिक वारिस तो नही बन सके,लेकिन उनकी ही पुरानी नीति पर चलकर अपनी राजनीति को चमकाने का काम किया हैं.यही हैं राज की 'राजनीति'.
साठ के दशक में जहाँ बाल ठाकरे ने दक्षिण भारतीयों को खदेड कर अपनी राजनीति चमकाने का काम किया था,वही काम आज उनके भतीजे राज उत्तर भारतीयों को खदेडकर कर रहे हैं और काफी हद तक इस काम में उन्हें सफलता भी मिली हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के इस युग में काफी कम समय में राज ठाकरे को लोगों ने जान लिया.उनके इस दाँव से शिव सेना को अपने हाथ से मराठी मानुष,मी मुंबईकर का मुद्दा निकलता हुआ नजर आ रहा हैं. इसलिये तो 'सामना' में तरह तरह के आलेखों के द्वारा अपने बिखरते वोट बैंक को बचाने की कवायद दिन-प्रतिदिन की जा रही हैं.
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा हिंसा के शुरूआती दिनों में अपने से कोई कदम नहीं उठाना भी उनकी इसी मानसिकता का परिचायक हैं.केंद्र सरकार के कहने पर ही कुछ कदम उठाये गये,लेकिन ये भी नाकाफी साबित हो रहे हैं.लोगों का पलायन जारी हैं,उनको एक नयी जिंदगी शुरू करने की मजबूरी एकाएक सामने आन पडी. जब अपने देश में ही इस तरह की स्थिति का सामना करना पडेगा तो फिर राष्ट्रीय एकता का क्या मतलब रह जायेगा.
इस तरह की राजनीति कर देश का कोई भला नहीं होने वाला हैं . क्षेत्रीयता,जातीयता,संप्रदायिकता और भाषावाद पर होने वाली राजनीति से किसी का भला नही होता हैं, भला होता हैं तो सिर्फ राजनेताओं का जो लोगों के मन में छिपी इस तरह की भावनाओं को उभारकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करते हैं और पिसती हैं आम जनता . हाल की ही घटना की बात करे तो नासिक में मरने वाला पहला व्यक्ति महाराष्ट्रीयन ही था.क्या राज ठाकरे के पास इस बात का कुछ जवाब हैं,नहीं उन्हें तो अपनी राजनीति करने से मतलब हैं.
ऐसा भारत में कब तक चलेगा? इसका तो फिलवक्त कोई जवाब नही हैं,लेकिन राजनीति करने वालों के लिये तो ऐसा चले तो वो ही अच्छा हैं.हमारा क्या हैं? यूँ ही पिसते रहेंगे. तब तक चाचा के सुरों पर भतीजे को अपनी तान छेडने दिया ज़ायें.
शनिवार, 16 फ़रवरी 2008
शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2008
"ओबामा" वर्सेस "ओसामा"
अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव होने में अभी काफी दिन बाकी हैं.डेमोक्रेट के उम्मीदवार के रूप में बराक ओबामा का चयन लगभग तय ही माना जा रहा हैं,ऐसी स्थिति में परिवर्त्तन चाह रहे अमेरिकी इस बार सत्ता में डेमोक्रेटिक़ उम्मीदवार को ही राष्ट्रपति बनायेंगे.अगर सब कुछ सही चलता रहा तो बराक ओबामा का अगला राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा हैं.तो ऐसी स्थिति में अमेरिका पहली महिला राष्ट्रपति के बजाए पहला अश्वेत राष्ट्रपति पा जायेगा.इतिहास तो बनना तय माना जा रहा हैं.
नाम में क्या रखा हैं? ऐसा भले ही शेक्स्पीयर महोदय कह गये हो लेकिन अगर ऊपर वाली स्थिति बनती हैं तो फिर पूरे विश्व में आतंकवाद को बढावा देने वाले और आतंकवाद को समाप्त करने वाले दो प्रमुख शख्स के नामों में सिर्फ एक अक्षर का ही फर्क रह जायेगा और वो भी उल्टा. अक्षर हैं - 'ब' और 'स'. जिस शख्स के नाम में 'ब'हैं,वह उसे समाप्त करने की कोशिश करता नजर आयेगा,जबकि ठीक इसके उल्ट जिसके नाम में 'स' हैं वह तो इसे बढाने का काम कर ही रहा हैं. तब यह जंग और भी रोचक हो जायेगी.
पूरे विश्व के लिये नासूर बनता जा रहा आतंकवाद अब सिर्फ एक देश कि लडाई ही नही बन कर रह गया हैं,इस दिशा में सभी देशों को एक साथ पहल करनी होगी.यह आने वाले दिनों में ओबामा वर्सेस ओसामा की लडाई बन कर नही रह जायें. अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को आतंकवाद से लडने के लिये दिये गये धन का उपयोग जिस तरह पाकिस्तान ने भारत से लडने के लिये किया वह सही नही हैं, आज वही पाकिस्तान बारूद के ढेर पर खडा हैं.
विश्व के सभी देश किसी ना किसी रूप में इस नासूर से त्रस्त हैं इस लिये आने वाले समय में समेकित पहल की जरूरत हैं, भले ही इसे नाम देने के लिये "ओबामा" वर्सेस "ओसामा" का नाम दे दिया जायें.

प्रेमियों के लिये तो हैं ही वसंत
हर साल १४ फरवरी आती हैं और बीत जाती हैं. एक दशक पहले तो यह एक आम तारीख हुआ करती थी.आयी और गयी.लेकिन इस एक दशक में ही इतना कुछ बदल गया हैं कि सभी इस तारीख का इंतजार किया करते हैं.चाहे प्रेम करने वाले प्रेमी जोडे हो या इस पर पहरा देने वाले हमारे संस्कृति के ठेकेदार. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं वेलेंटाइन डे की,जिसे खास तौर पर विदेश से प्रेम करने वाले दिन के रूप में आयातित किया गया हैं या यूँ कहे कि बाजारवाद ने इसे हम पर थोप दिया हैं.
बात करते हैं प्यार का इजहार करने वाले इस दिन की. संयोग से यह तारीख उस समय पडती हैं जब पूरा वातावरण बसंत के आगोश मे पहले से ही खोया रहता हैं. बसंत तो यूँ ही प्यार का प्रतीक हैं, एक दिन क्यों, हम पूरे महीने प्यार के उत्सव को मना सकते हैं,लेकिन नही मनायेंगे तो इसी खास तारीख को ही.चलिये आज की तेज भागती हुयी जिंदगी में एक ही दिन सही.प्रेमी जोडे को जिस शिद्दत से इस दिन का इंतजार रहता हैं उसी तरह इस दिन का इंतजार उनके प्रेम में खलल डालने वालों को भी रहता हैं,क्योंकि मुफ्त में उन्हे मीडिया का एटेंशन मिल जाता हैं जो कि उनकी राजनीति को चमकाने के लिये काफी जरूरी होता हैं.जगह जगह प्रदर्शन किया, तोड फोड की हो गया उनका वेलेंटाइन विरोध.
इन दोनों वर्गों से भी एक बडा एक वर्ग है जो कि इस दिन का रचयिता हैं यानि की बाजार. कार्डस,फूल,गिफ्ट और ना जाने क्या क्या सभी चीजों की बिक्री आने चरम पर रहती हैं. यह बाजार ही डिसाइड करता हैं कि कैसे अपने स्रोतों का उपयोग कर इस दिन को अपने लिये ज्यादा फायदेमंद बनाया जा सके. मीडिया भी इस चीज में बाजार का खूब साथ देती हैं. टी.वी. चैनलों और एफ.एम रेडियो स्टेशनों में तो सप्ताह बर पहले से ही इस दिन के लिये कार्यक्रमों की रूपरेखा खींच ली जाती हैं. वो स्वयं ऐसा नही करते बल्कि बाजार उनसे ऐसा करवाता हैं.
इस बार तो प्रेम के इस उत्सव को सफल बनाने के लिय जगह जगह प्यार में खलल डालने वालों से बचाने के लिये पुलिस का पहरा लगाया गया था. इस बात की खुशी प्रेमी जोडे के चेहरों पर देखी जा सकती थी.लेकिन उनकी खुशी को भी घर के लोगो के द्वारा जब जासूस लगवाकर मॉनिटर किया जाता हैं तो बात वही पर घूम फिर कर आ जाती हैं क्यों ना हम कितने मॉड बने घूमते फिरते हैं,सोच तो अभी भी भारतीय ही हैं.यही अपनी संस्कृति हैं और अपनी संस्कृति में तो प्रेम के लिये एक दिन नहीं पूरा महीना हैं.महीना क्या, साल हैं बशर्तें कि आप सही से देखे तो.

फिल्में भी परिवर्त्तन के वाहक बने तो अच्छा हैं..
सिनेमा समाज का आईना होती हैं.कभी कभी समाज को भी इससे काफी कुछ सीखने को मिलता हैं.आमिर खान की निर्देशक के रूप में पहली फिल्म 'तारे जमीन पर' ने जहाँ सफलता के नये प्रतिमान स्थापित किये वही इस फिल्म से समाज के कुछ क्षेत्रों में बदलाव भी आने शुरू हो गये हैं.फिल्म में डिस्लेक्सिया से पीडित बच्चे को रचनात्मक तरीके से समझाना और उसकी भीतर छिपी हुयी प्रतिभा को बाहर लाना दिखाया गया हैं.
इस फिल्म का समाज पर पडने वाले असर की बात करें तो अभिभावक अब अपने बच्चों की पढाई के प्रति कम रूचि होने के कारणों को खोजने में ज्यादा लग गये हैं. अखबार में छपी एक खबर की बात करे तो अब डॉक्टरों के पास अभिभावक बच्चों को इस लिये लेकर आने लगे कही उनका बच्चा डिस्लेक्सिया बीमारी का शिकार तो नहीं. डॉक्टरों ने भी इस तरह के केसेज बढने के भी संकेत दिये हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सी.बी.एस.ई. ने भी इस बार से बोर्ड के परीक्षा में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को एक घंटा ज्यादा समय देने का फैसला किया हैं.इस तरह हम पाते हैं कि यह सीधा सीधा इस फिल्म का ही असर हैं नही तो इससे पहले इसके विषय में सोचा भी नही गया था.
फिल्मों के माध्यम से अगर इसी तरह भविष्य में समाज और देश के समस्याओं में किसी तरह का सुधार आता हैं तो निश्चय ही यह फिल्मों का एक अच्छा योगदान साबित होगा. मनोरंजन के साथ साथ लोगों के मन-मस्तिष्क को झकझोरने वाली फिल्में हमेशा के लिये एक मिसाल बन जाती हैं.

मंगलवार, 29 जनवरी 2008
मासूमों की जिंदगी
मुंबई में स्कूल बस में एल.पी.जी. सिलेंडर के फटने के कारण चार स्कूली बच्चों को अपने जान से हाथ धोना पडा.मेरठ में मिड-डे मील बनाते वक्त एक शिक्षा मित्र के साथ चार बच्चें आग से झुलसे.पाकिस्तान में आतंकियों के द्वारा दो सौ स्कूली बच्चों को अपनी बात मनवाने के लिये बंधक बनाना फिर छोडना .इन सभी खबरों में स्कूली बच्चे ही शिकार बने हैं.स्कूली बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की बनती है,लेकिन इन सब मामलों में देखा गया हैं कि कहीं ना कहीं लापरवाही बरती गयी ,जिसकी कीमत या तो बच्चों को जान देकर चुकानी पडी या ये घटनायें मासूमों के मन-मस्तिष्क में जिंदगी भर का घाव दे गयी.
बच्चों को स्कूल ले जाने के लिये जिन वाहनों का प्रयोग किया जाता हैं वे स्कूलों के निजी वाहन होते है या ठेके पर स्कूल द्वारा लिये जाते हैं. स्कूलों का अपना वाहन होने के कारण दुर्घटना की कम संभावना रहती हैं.फिर भी इन वाहनों की समय समय पर जाँच होती रहनी चाहिये.घर से निकलने के बाद जितनी देर बच्चा स्कूल के लिये बाहर रहे तब तक स्कूल की जिम्मेदारी होती है,लेकिन आजकल स्कूल में ही बच्चों के द्वारा अपने सहपाठियों को गोली मारने की घटनायें अपने देश में भी घट रही हैं.यह एक चिंता जनक विषय हैं.स्कूल प्रबंधन भी ऐसी घटनाओं के समय मामले की लीपापोती में जुट जाता हैं.
सरकारी योजनायें भी बच्चों के स्कूली जीवन में नयी नयी तरह की समस्या लाने का काम कर रही हैं. मिड-डे मील योजना के तहत मेरठ में हुयी दुर्घटना से बच्चों के झुलसने की घटना भी कम ह्रृदयविदारक नहीं हैं.बच्चे स्कूल पढने के लिये जाते हैं ना कि भोजन बनाने के लिये. इससे पहले भी इसी मिड-डे मील को किसी निम्न जाति की महिला द्वारा बनाये जाने पर बच्चों द्वारा खाने से इंकार करने पर कहीं ना कहीं इन बच्चों में जाति का जहर घोला जा रहा हैं.
पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत की एक इलाके में पूरे स्कूली बच्चों को बंधक बनाकर छोडने की घटना भी इस ओर इशारा करती हैं कि स्कूली बच्चों को आसानी से निशाना बनाया जा सकता हैं.वैसे भी बच्चों की अपहरण की घटना को ज्यादातर स्कूल से आते या जाते वक्त ही अंजाम दिया जाता हैं.ऐसे में स्कूल प्रबंधन ज्यादातर अपना पल्ला झाडने का ही काम करती हैं,जबकि ऐसा नही होना चाहिये.महानगरों में वैसे भी माता-पिता दोनों काम पर जाते हैं जिस कारण भी बच्चों को ज्यादा एटेंशन नहीं दे पाते हैं,जिस कारण भी तरह तरह की घटनाएँ घटती रहती हैं.
स्कूल जाने की उम्र में ही बच्चों को उपरोक्त किसी घटना से दो-चार होना पडे,तो यह उनके मानसिक विकास के लिये ठीक नही हैं.इसलिये हमें चाहिये कि आज के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा मुहैया करवाया जायें,स्कूल प्रबंधन भी समय समय पर ऐसे कदम उठायें जिससे कि बच्चों की सुरक्षा में कहीं चूक ना हो ताकि वे भी हँसते खेलते हुये अपने स्कूली जीवन को जीयें.साथ ही ऐसे सामाजिक और नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढायें कि आगे चलकर वे भी एक आदर्श नागरिक बन सके.

शनिवार, 26 जनवरी 2008
शेर ही टिकते हैं शेयर बाजार में
नये साल में मुंबई शेयर बाजार के सूचकांक ने जिस तरह से २१ हजार की ऊँचाई को छुआ,उसी तरह इस सोमवार और मंगलवार को भारी गिरावट दिखा छोटे निवेशकों का दो दिनों में दस लाख करोड का नुकसान करा दिया. वैसे भी यह बात समझ नही आती हैं कि छोटा निवेशक जब इस लालच में बाजार में पैसा लगाने जाता हैं कि उसका पैसा चंद दिनों में दुगुना हो जायेगा.तो उसे इस बात की समझ नही रहती हैं कि यह आधा भी हो सकता हैं.शेयर बाजार कोई जादुई जगह नही हैं जहाँ पैसा रातों रात जेनेरेट होता हैं और सुबह जब बाजार खुलता है तो ये निवेशक उसे लेकर चलते बनेपैसा तो उतना ही रहता हैं, यह सिर्फ एक हाथ से दूसरे हाथ में चला जाता हैं.इसमें पहला वाला हाथ भी आपका हो सकता है और दूसरा वाला भी.
आजकल हर कोई नया व्यक्ति लाल-पीले अखबार और बिजनेस चैनलों को देखकर कुछ दिन में ही अपने को शेयर बाजार का एक्सपर्ट समझने लगता हैं.साथ ही साथ लोगों के मुँह से यह सुनकर कि फलाँ का पैसा दो दिन में दुगुना हो गया यह सुनकर बाज़ार में पैसा लगाने चला आता हैं.शेयर बाजार नें शुरूआती दिन में जहाँ गिरा वहीं सप्ताह कें अंत में ह्ज़ार अंक ऊपर भी तो गया.यहाँ बाज़ार गिरता देख काफी छोटे निवेशक तो अपना पैसा निकाल चुके होंगे.बस यही पर वे मात खा जाते हैं.बाजार गिरता देख बडे बडे खिलाडी पैसा लगाकर पैसा बनाने का काम करते हैं.यही छोटे और नये निवेशक धीरज नही रख पाते है और हडबडी में निवेश किये पैसे को गँवा बैठते हैं.
भारतीय अर्थव्यवस्था के फंडामेंटल्स सही होने की दुहाई प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री देते रहे,लेकिन लोगों को सिर्फ अपने पैसे दुगुने होने से मतलब रहता हैं. निवेशक वह है जो पैसा लगाये और भूल जाये.कम से कम एक तिमाही का समय तो दे,यहाँ तो पैसा लगाया और नियम से प्रतिदिन उस शेयर का दाम देखने चला जाता है.जो कि सही नही हैं.इन्हें स्पेकटेटर कहा जाता हैं जो कि देखे और लपक पडे.नुकसान भी इन्हें ही उठाना पडता हैं.अतः इस बाजार में बडे से बडे खिलाडी भी धोखा खा जाते हैं.नये निवेशकों की बिसात ही क्या हैं? इसलिये इस बाजार से दूर ही रहना ज्यादा सही हैं.जो इस क्षेत्र में माहिर हैं वही इसे ब्लीड होता हुआ देख सकते हैं और साथ ही इस घाव को भरता भी देखते हैं.यहाँ तो शेर ही खून बहाता है और उसका मजा भी उठाता हैं.

शुक्रवार, 25 जनवरी 2008
आई.पी.एल.के लिये भी तो खिलाडी चाहिये
वर्त्तमान ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये वन-डे टीम का चयन किया गया तो उसमें दो वरिष्ठ खिलाडी को नहीं चुना गया.राहुल द्रविड और सौरव गांगुली की जगह नये खिलाडियों को मौका दिया गया.गांगुली को खराब फील्डिंग के कारण निकाला जा रहा हैं जब कि राहुल द्रविड जब टेस्ट में ही इतनी गेंद ले रहे हैं रन बनाने के लिये तो फिर वन-डे में क्या वे खाक रन बना पायेंगे.इसी बाच तरह तरह कि अफवाह चली कि धोनीअपनी टीम में युवा खिलाडी चाहते थे. वेंकटेश प्रसाद के कहने पर ऐसा हुआ. टीम में सीनियर और जूनियर खिलाडियों के दो धडे बन गये हैं.तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.जब कि ऐसा कुछ नही हैं.
बी.सी.सी.आई. की मह्त्त्वाकांक्षी योजना 'इंडियन प्रीमीयर लीग' की शुरूआत अप्रैल महिने से होनी है,इसके लिये भी तो खिलाडी चाहिये.तो क्यों ना कुछ ऐसा किया जाये कि ये खिलाडी पूरी तरह से इस धनकुबेर प्रतिस्पर्धा में तन और मन से लग जाये,धन तो इनपर बरसेगा ही साथ ही साथ बी.सी.सी आई. के भी वारे-न्यारे हो जायेंगे.यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा हैं.
दादा और द्रविड को वन-डे से आराम देकर ट्वेंटी-२० में अपने जौहर दिखाने का मौका दे रही हैं बी.सी.सी.आई. यहाँ आराम का मतलब संन्यास ले लेने से हैं.इसलिये अगले दिन ही अखबारों में यह खबर दिखायी दी कि इन खिलाडियों को ऑइकॉन खिलाडी के रूप में देखा जायेगा.अब तो कुछ दिनों बाद इन खिलाडियों की बोली लगने वली हैं.अब खिलाडी भी बिकेंगे. बोर्ड का सिर्फ एक ही मकसद हैं किसी तरह अपनी तिजोरी भरना.टीमें तो बिक ही चुकी हैं,अब खिलाडी बिकेंगे.
आई.सी.एल. और आई.पी.एल. सरीखी प्रतियोगिताओं के शुरू होने के बाद जो अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी संन्यास ले लेता है,उसके तत्काल खेलने और अधिक से अधिक पैसा बनाने की चाह तो पूरी हो जाती हैं लेकिन जो खिलाडी अपने देश की तरफ से कुछ दिन और खेलना चाहता है,उसे अपने कैरियर के ढलान पर वैसा ही प्रदर्शन करना पडेगा जैसा कि वो अपने सुनहरे दौर में किया करता था.सब बढती प्रतिस्पर्धा का नतीजा हैं.
ऐसी स्थिति में क्रिकेट में काफी दिनों से चले आ रहे कहावत का भी कोई मायने नहीं रह जायेंगे- फॉर्म इस टेम्पररी,क्लास इज पर्मानेंट. खराब फॉर्म तो क्लास दिखाने इन लीगों में शामिल हो पैसा बनाइये ना कि सेलेक्टरों के लिये सिरदर्द बनिये.देश के लिये तो आपने खेला ही अब कुछ दिनों के लिये इन धनकुबेरों के लिये खेलिये.

सदस्यता लें
संदेश (Atom)