होनी को अनहोनी कर दे,अनहोनी को होनी जब एक जगह जब जमा हो तीनों सचिन,सौरव और द्रविड.(कुछ जमा नही,कोई बात नही. आगे देखते हैं) जी हाँ,ऐसी ही तस्वीर थी पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट की.इन तीनों रनबाँकुरों पर ही भारतीय टीम को भरोसा था कि अगर इनमें से कोई एक भी चल गया था तो भारत किसी भी परिस्थितियों में मैच जीत सकता हैं. २००७ के विश्व कप तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन टीम इंडिया के लीग मुकाबलों से बाहर होने के साथ साथ यह तस्वीर कुछ धुँधली नजर आने लगी.
इसी बीच धोनी को वन-डे और ट्वेंटी-२० की कप्तानी मिली,दोनों फॉर्मेट में बडी बडी जीतों ने उपरोक्त गाने को सही रूप दे दिया.होनी को अनहोनी कर दे,अनहोनी को होनी जब एक जगह जब जमा हो तीनों- एक सीनियर,बाकी जुनियर और कप्तान धोनी.
हाल में कप्तान के एक बयान को लेकर सारे मीडिया में हल्ला हैं कि उनके कहने पर ही दो सीनियर्स- सौरव और द्रविड को वन-डे टीम से बाहर रखा गया. पूर्व खिलाडियों ने इस बयान की आलोचना की. साथ ही कुछ घंटे पूर्व शरद पवार साहब को यह कहना पडा कि सचिन के कहने पर ही टीम इंडिया की कमान धोनी को सौंपी गयी थी.
अब ऐसी टिप्प्णी से यह कयास लगाये जा रहे हैं कि कही इसी कारण मास्टर ब्लास्टर टीम में तो नही बने हुये हैं.नही तो फाइनल की दो पारियाँ हमें देखने को नही मिलती.
ऐसी बातों का बाहर खुलकर सामने आने से खिलाडियों के बीच चल रही राजनीति तो सामने आती ही है,साथ ही इन सब चीजों का खिलाडियों के मनोबल पर भी बुरा प्रभाव पडता हैं.ऐसी चीजों से खेल और खिलाडियों को बचना चाहिये.
शुक्रवार, 21 मार्च 2008
भारत के चीफ मिनिस्टर कौन हैं?
आजकल समाचार चैनलों में डी.डी. न्यूज का समाचार आप ना देखो तो एक केंद्रीय मंत्री के हिसाब से आप गद्दार हैं.अगर देखो तो नित नये नये सामान्य ज्ञान से परिचय होता है."भारत के चीफ मिनिस्टर के.जी. बालाकृष्णन" ऐसा कहते हुये एक न्यूज स्टोरी की शुरूआत अंग्रेजी के एक न्यूज बुलेटिन में किया जाता हैं.वैसे भी डी.डी. न्यूज के न्यूजरूम में यह एक आम धारणा प्रचलित हैं कि हमारा समाचार चैनल देखता ही कौन हैं.इसलिये जो चलता है चला दो.
यह न्यूज स्टोरी १५ मार्च को सुबह साढे आठ बजे वाले बुलेटिन में( समाचार वाचिका थी कोई)चलायी गयी.ऐसे में यह समाचार चैनल अपनी विश्वसनीयता ऐसे ही खोता जा रहा हैं और न्यूजरूम की मानसिकता भी इसमें अहम भूमिका निभा रहा हैं.
इससे ठीक एक दिन पहले डी.डी. के नेशनल चैनल पर डेढ घंटे का एक कार्यक्रम चलाया गया था जिसमें टी.आर.पी. को लेकर मीडिया जगत के दिग्गजों को बुलाकर एक 'हेल्दी' डिस्कशन करवाया गया. जिसमें डी.डी. के ४० प्रतिशत प्रसार की बात ग्रामीण क्षेत्रों में हैं,ऐसा बताकर डी.डी. के टी.आर.पी. के चक्कर में ना पडने की बात उनके प्रतिनिधि ने बतायी थी. तो क्या जिन जगहों पर सिर्फ दूरदर्शन ही समाचार या मनोरंजन का साधन है वहाँ भी इसी तरह की 'चलता है' वाली मानसिकता वाले समाचार के भरोसे रहना होगा.
वैसे जो चल रहा हैं निजी समाचार चैनलों पर वह तो पूरी तरह से मानसिक दिवालिएपन की निशानी है.इसलिये
निजी हो या सरकारी समाचार चैनलों के लिये अब सरकार को कंटेंट कोड बनाना ही पडेगा,जिससे कि हमें वास्तव में समाचार देखने को मिले ना कि 'मेट्रो नाऊ' या इसी तरह के किसी अखबार से उठायी गयी स्टोरी का दृश्यात्मक विवरण देखने को मिले.

बुधवार, 19 मार्च 2008
राष्ट्रीय पशु,पक्षी और खेल सब खतरे में
बचपन में जब हम नन्हे सम्राट पढा करते थे तो बीच के पृष्ठों में मूर्खिस्तान के दो पन्ने जरूर पढा करते थे,जो कि कार्टून की शक्ल में हुआ करता था.वहाँ भी राष्ट्रीय पशु,पक्षी और खेल हुआ करते थे,ये क्रम से बंदर(?),उल्लू और गिल्ली-डंडा थे.राष्ट्रीय बाघ,मोर और हॉकी से ज्यादा ये हमे अपीलिंग लगा करते थे.लेकिन आज के दिन में वो बात नहीं रही. आज मीडिया में ये हमारे राष्ट्रीय धरोहर कुछ ज्यादा ही सुर्खियाँ बटोर रहे हैं.
सबसे पहले बात करे राष्ट्रीय पशु बाघ की. इस पर तो एन.डी.टी.वी. ने तो 'सेव द टाइगर' कैम्पेन चलाकर बाघ को बचाने की मुहिम ही छेड रखी हैं. बाघ की गिरती संख्या वास्तव में ही चिंता का विषय हैं. डेढ हजार से भी कम संख्या में इनकी उपस्थिति आने वाले समय में पारिस्थितिकी तंत्र पर उल्टा असर डाल सकता हैं. सरकार तो उपाय करने में लगी हुयी ही हैं.
कुछ यही हाल हमारे राष्ट्रीय पक्षी मोर का भी हाल हैं. आज ही सुबह एक टी.वी. समाचार के अनुसार बुलंदशहर में एक आदमी ने पचास मोरो को मारकर दफन कर दिया हैं. इसी तरह कुछ दिन पहले भी एक दृश्य में मरे हुये मोरों को बच्चें हाथ में पकडे हुये दिखाये जा रहे थे,यह खबर किसी दूसरे जगह से थी. मोरों या बाघों को मारकर शिकारी लोग उनके पंखों और खाल की तस्करी करते हैं, जो कि सही नहीं हैं. सरकार भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही हैं.
अब बात करे 'अस्सी साल बनाम सत्तर मिनट' खबर की यानि कि सत्तर मिनट में अस्सी साल का गौरव खत्म करने वाले राष्ट्रीय खेल हॉकी के खिलाडियों की.ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम नजर नहीं आयेगी.चलिये वैसे भी वे वहाँ जाकर क्या उखाड लेते, इससे तो बढिया हुआ कि जाकर सिर्फ बीजिंग घूम कर आते और आठवाँ या नौंवा स्थान में ही संतोष करते.सबसे बडी बात तो यह हुयी कि बहुत सारे लोगों ने इस खबर से यह तो जान लिया होगा कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी हैं.
पूर्व हॉकी खिलाडी भी फूले नही समा रहे थे कि जब वो खेला करते तो उन्हें कोई जाना नहीं करता था, अब तो उस दिन हर कोई उन्हें टी.वी. पर देख रहा था और पहचानने कि कोशिश कर रहा था.साथ ही सभी खबरिया चैनलों ने इतना सारा समय हॉकी जैसे खेल पर दिया मानो हॉकी की भी स्थिति वैसी ही हुयी जैसे सौ सुनार की और एक लुहार की. जितना समय हम अपने "नेशनल" खेल को देते है,उतना समय कम से कम एक दिन के लिये तो राष्ट्रीय खेल ने भी तो पा ही लिया. इस बात की खुशी भी पूर्व खिलाडियों को थी.
वैसे हॉकी खिलाडियों का भी कोई दोष भी नही हैं, एक हजार की इनाम राशि एक गोल के लिये वो भी पूरे टीम को,यानि कि "आपके जमाने में बाप के इनाम" पर कैसे एक टीम अपने खेल के प्रदर्शन को सुधार सकती हैं, और हॉकी के मठाधीश इसी तर्ज पर सोने के तमगे की उम्मीद लगाये बैठे थे.तो खिलाडियों ने भी घर पर ही सोना उच्त समझा.

गुरुवार, 6 मार्च 2008
हमारे वक्त में 'बहरूप' के बहरूपिये
ये सब कुछ हमारे ही वक्त में होना था
वक्त को रूक जाना था थकी हुयी जंग की तरह
और कच्ची दीवारों पर लटके कैलेंडरों को
प्रधानमंत्री की फोटो बनकर रह जाना था
मेरे यारों हमारे वक्त का एहसास बस इतना ही ना रह जाए
कि हम धीरे धीरे मरने को ही जीना समझ बैठे थे
कि वक्त हमारी घडियों से नही हड्डियों के खुरने से नापा गया
ये गुरूड हमारे ही वक्त का होगा,
ये गुरूड हमारे ही वक्त को होना हैं.
मंडी हाउस के श्रीराम सेंटर में बहरूप ग्रुप की प्रस्तुति 'हमारे वक्त में' प्ले देखने गया, वही इन पंक्तियों से परिचय हुआ. काफी अच्छी लगी इसलिये इसे उधृत कर रहा हूँ.प्ले मीडिया पर था जिसके पहले ही दृश्य में नेपथ्य से राँची के आकाशवाणी केंद्र से पढा गया समाचार अंतिम समाचार था और फिर इन पंक्तियों को भी नेपथ्य से ही कहा गया.
पहले सीन मे इलेक्ट्रोनिक मीडिया की एक पत्रकार ने देश के गृहमंत्री का इंटरव्यू लिया और जाने के क्रम में उनका नाम स्पेलिंग के साथ पूछा. काश ये सिर्फ नाटक में हुआ रहता तो अच्छा था लेकिन सच मे ऐसा हुआ था.
मीडिया के दशा और दिशा पर नाटक ने काफी सटीकता के साथ प्रकाश डाला.शाहिद अनवर साहब की स्क्रिपटिंग और के.एस.राजेंद्रन साहब के निर्देशन में कलाकारों ने काफी अच्छा अभिनय कर नाटक में जान डाल दिया. केके और घावरी का अभिनय लोगों ने ज्यादा पसंद किया.कलाकारों द्वारा एक शब्द के गलत उच्चारण पर दर्शक दीर्घा में एक साहबान की टिप्पणी कि सारे नाटक का सत्यानाश कर डाला - निश्चय ही यह सोचने पर मजबूर करती है कि अब भी आपके द्वारा बोले गये एक एक शब्द की स्क्रूटनी की जाती हैं,ऐसे ही आप गलत बोलकर अपना काम नही चला सकते हैं.
बहरूप से मेरा जुडाव ज्यादा पुराना नहीं हैं. जे.एन.यू. में या मंडी हाउस के किसी ऑडिटोरियम में इस ग्रुप के नाटक को देखने का सिलसिला पिछले एक साल से ही हैं. एक दर्शक के रूप में ही जुडाव हैं.ऊपर लिखी गयी पंक्तियाँ अवतार सिंह साहब की हैं जो पाश नाम से पंजाबी में कवितायें लिखते थे.हमारे वक्त में इन बहरूप के बहरूपियों की यह प्रस्तुति समय के गुरूड को रेखांकित करती हैं जो अच्छा हैं और होना भी चाहिये.

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2008
नफरतों के फल जायका नहीं देते.
रंज दे कर आखिर क्यूँ मुस्कुरा नही देते
तुम सजा तो देते हो, हौसला नही देते
मौसमों की साजिश से पेड फल तो देते हैं,
नफरतों के फल जायका नहीं देते।
एक शायर ने हाल में ही क्या खूब कहा. देवबंद के दारूल उलूम के द्वारा आतंकवाद को गैर-इस्लामिक घोषित किये जाने के बाद ये शायरी खूब फिट बैठती हैं उन नफरतों के सौदागरों पर जो बेमतलब के अमन और शांति के दुश्मन बने हुये हैं.

शनिवार, 23 फ़रवरी 2008
"तमाशबीन" शब्द का सही अर्थ क्या हैं?
तमाशबीन बनी देखती रही पुलिस
यह स्लग आज दोपहर बारह बजे देश के सबसे तेज कहे जाने वाले समाचार चैनल 'आज तक' पर बिहार के हाजीपुर की घटना के संदर्भ में बार बार दिखाया जा रहा था. पुलिस के सामने एक आरोपी युवक को पीट पीट कर अधमरा करने के फूटेज भी दिखाये जा रहे थे.
बाद में समय चैनल ने भी इसी शीर्षक का उपयोग अपने न्यूज फ्लैश में भी किया.
पुलिस तमाशा तो देखती रही, लेकिन क्या वह वाकई में तमाशबीन थी या तमाशाई? कॉलेज में पढने के क्रम में एक शिक्षक ने तमाशबीन शब्द पर जोर देते हुये कहा था कि इसका अर्थ कोठे पर जाने वाला होता हैं, सही शब्द हैं तमाशाई.
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इस शब्द का धडल्ले से उपयोग हो रहा हैं. बी.बी.सी. हिन्दी की साइट पर भी इस शब्द का प्रयोग अँग्रेजी के ऑनलुकर या स्पेक्टेटर के रूप में होता हैं.क्या यह इस शब्द का सही अर्थ हैं या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हमारे लिये नई शब्दावली गढ रहा हैं?

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2008
धोनी ने फिर मारा "छक्का"
क्रिकेट में छक्का मारने में माहिर भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एक अहम मुकाबले में भले ही एक भी बाउंड्री नही मारी हो,लेकिन आई.पी.एल. लीग के लिये लगने वाली बोली में वे ही एक मात्र खिलाडी थे जिन्हें छह करोड में चेन्नई सुपर किंग टीम ने खरीदा.यानि कि मैदान के बाहर भी छक्का मारने में वे ही सफल हुये.
एक समय था जब मैदान में टीम इंडिया को जीतने के लिये कुछ रनों की आवश्यकता होती थी तब धोनी से दर्शक छक्का मार जिताने की डिमांड करते थे.लेकिन आज समय के अनुरूप खेल में काफी परिवर्त्तन किया और अब एक अच्छे फिनीशर की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं.एक चौका भी नही लगा श्रीलंका के खिलाफ मैच जिताना धोनी की जीवटता की निशानी हैं. काफी कम समय में कप्तान के पद पर पहुँचने में उनकी समझदारी ने ही अहम भूमिका निभायी,नही तो युवराज का कप्तान बनना तय माना जा रहा था.
धोनी की ऊँची कीमत मे उसके ब्रांड वैल्यू ने भी बडी भूमिका निभायी.बाजार के इस फॉर्मूले ' जो दिखता हैं वह बिकता हैं'ने भी धोनी की कीमत तय करने में मदद की. पैसे की बरसात के बीच उसके पिता पान सिंह धोनी ने कहा खूब तरक्की करे मगर पैर जमीन पर ही रहे तो अच्छा हैं. राँची जैसे छोटे शहर से निकलकर क्रिकेट जगत में लोहा मनवाने वाले धोनी के पैर जमीन पर ही हैं, मीडिया में ही समय समय पर कप्तान के रूप में मनमानी करने के आरोप लगते रहते हैं. युवराज को हालिया श्रृंखला में असफल रहने के बावजूद मौका देने को मीडिया ने काफी जोर शोर से उठाया , लेकिन अंततः धोनी का निर्णय सही साबित हुआ.
आई. पी. एल. लीग में सबसे ज्यादा बोली लगने के बाद उनके ब्रांड वैल्यू में और भी इजाफा हुआ हैं,लेकिन दर्शक अभी भी उनके द्वारा यॉर्कर बॉल पर छक्का मारते देखना चाहते हैं ,जो कि उनका कॉपीराइट शॉट हैं.ना कि मैदान के बाहर लगने वाले ये छक्के.

सदस्यता लें
संदेश (Atom)