बुधवार, 11 मार्च 2026

पहला डिजिटल बजट

 

एंकर-

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट होगा। 2019 से पहले वित्त मंत्री बजट की एक प्रति ब्रीफकेस में रखकर संसद में लाते थे, लेकिन 2019 में ब्रीफकेस के बजाए लाल बहीखाते में बजट की कॉपी लाई गई। 2021 के बजट के दौरान बहीखाते की अवधारणा को नया रुप देते हुए बजट को टैबलेट के जरिए पेश किया गया।

 (होल्ड-अपसाउंड)

 

(पेपरलेस बजट का स्टिंग )

बजट के दस्तावेज को ब्रीफकेस में रखकर लाने की परंपरा हमें अंग्रेजों से मिली थी। लेकिन हाल के सालों में कोरोना महामारी के कारण तकनीक के इस्तेमाल में तेजी देखी गई। इसलिए पिछले साल 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नए युग की शुरुआत करते हुए संसद में टैबलेट के जरिए आम बजट पेश किया था। इस तरह एक नए डिजिटल इंडिया की झलक देखने को मिली थी।

अब बजट टैबलेट ने पारंपरिक बहीखाते की जगह ले ली है। ये टैबलेट बहीखाते के समान लाल कपड़े में ही लाते हुए दिखाई दिए। इस पर भारत सरकार का राजचिन्ह अंकित था। इसके साथ ही पेपरलेस बजट के दौर की शुरुआत हुई।  

इस साल भी केंद्रीय बजट पर्यावरण अनुकूल होगा क्योंकि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के कर प्रस्तावों की प्रस्तुति और वित्तीय विवरण से जुड़े दस्तावेजों की पहले की तरह बड़े पैमाने पर पहले छपाई नहीं की जाएगी। बजट दस्तावेज ज्यादातर डिजिटल रुप से उपलब्ध होंगे। भौतिक रुप से केवल कुछ ही प्रतियां उपलब्ध होंगी।  

1 फरवरी को संसद में बजट पेश करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय बजट 2022-23 मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकेगा। केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप के जरिए बजट दस्तावेजों को आसानी से देखा जा सकता है, इसे देखने में खासकर युवाओं को काफी मदद मिलेगी जो कि भारत की आबादी का बड़ा हिस्सा है।  

 मोबाइल ऐप में बजट भाषण, वार्षिक वित्तीय विवरण, अनुदान की मांग और वित्त विधेयक सहित 14 केंद्रीय बजट दस्तावेजों को देखा जा सकता है। मोबाइल ऐप अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगा और इसे एंड्रॉइड और आईओएस- दोनों प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।

 

ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। आम जनता के लिए बजट दस्तावेज केंद्रीय बजट वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

 

अब ऐसे में सभी की निगाहें बजट पेश करने वाले दिन पर होगी जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट टैबलेट पर एक क्लिक के साथ नए भारत के लिए विकास के नये युग का सूत्रपात करेंगी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट, दूद न्यूज़। 


<  1 फरवरी को देश का केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा

इस बार का बजट भी डिजिटल तरीके से पेश किया जाएगा

पिछले साल से भी केंद्रीय डिजिटल तरीके से हुआ था पेश

केंद्र सरकार का पेपरलेस बजट पर जोर

बजट दस्तावेजों की पहले की तरह बड़े पैमाने पर नहीं होगी छपाई

बजट दस्तावेजों की कुछ ही प्रतियां होंगी मुद्रित

मोबाइल एप पर हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध होंगे बजट दस्तावेज

एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म से केंद्रीय बजट एप को किया जा सकेगा डाउनलोड

www.indiabudget.gov.in पोर्टल से भी एप को डाउनलोड किया जा सकेगा

केंद्रीय बजट वेब पोर्टल से आम लोग बजट दस्तावेज को डाउनलोड कर सकेंगे

बजट पेश होने के बाद एप और पोर्टल पर उपलब्ध होंगे बजट दस्तावेज >

 

 

 

 पेश होगा डिजिटल बजट

   >


कोई टिप्पणी नहीं: